नाम के अनुसार काम करने वाली एक ऐसी लड़की जो शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ है.. लेकिन इन सब विकारों के बावजूद तेजस्वनी ने अपनी अपंगता को बाधा न मानते हुए एक गायन के क्षेत्र में मुकम्मल स्थान हासिल किया है.. पिछले 10 साल के अपनी गायकी के सफ़र में तेजस्वनी कई बार सम्मानित हो चुकी है लेकिन राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने की खबर से वो बहुत खुश है.. भले ही अपने दिल की बातों को वो अल्फाजों में ज्यादा नहीं बांध सकती लेकिन इस सम्मान के मिलने की ख़ुशी उसके चेहरे पे साफ़ देखि जा सकती है.
तेजस्वनी ने अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया.. जिस लड़की से शुरू में केवल जिन्दगी से लड़ने की शक्ति देने की दुवाएं घर वाले देते थे आज उसे बधाई दे रहे हैं.. सारा परिवार इस बात से खुश है की अपनी अपंगता पर जीत हासिल करके तेजस्वनी ने नाम कमाया है और उनका सर गर्व से ऊँचा कर दिया है..इस लड़की को देखकर कहा जा सकता है की इंसान अगर चाहे तो भला क्या नहीं कर सकता.. बस जरुरी है की उसमे उस काम को करने की ईमानदारी और लगन हो..
0 comments:
Post a Comment