हरियाणा में कुछ सालों से लड़कियों की जन्म दर घट रही है। घटते लिंगानुपात के पीछे एक कारण कन्या भ्रूण हत्या का भी है। ऐसे में सरकार की तरफ से कई प्रयास भी किये जा रहे हैं ...एक दिसंबर से पंचकुला नगर परिषद ने एक अनूठा प्रयास शुरू किया है॥ इसके तहत नगर परिषद में अपनी शादी का पंजीकरण करवाने के लिए आने वाले विवाहित जोड़ो और उनके परिजनों से एक शपथ पत्र भरवाया जा रहा है जिसमे वो शपथ लेते हैं की वो लड़का लड़की को एक समन समझेंगे और कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे। इस प्रयास को विवाहित जोड़े एक सराहनीय कदम मान रहे हैं ।
देश भर में केंद्र और राज्यों की सरकारें लड़का लड़की में भेद ख़तम करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कई तरह की योजनायें चला रही है.. लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जा रहा है.. लेकिन ये सामाजिक बिमारी तभी दूर हो सकती है जब हर आदमी इसे ख़तम करने का संकल्प ले.. यही सोचकर पंचकुला नगर परिषद ने अब शादी का पंजीकरण करवाने के लिए आ रहे हैं उनसे इस बारे में शपथ पत्र भरवाया जा है की वो लड़का लड़की में भेद नहीं करेंगे.. इसे भरने वाले जोड़े कहते हैं की ये अच्छा प्रयास है और इससे निश्चित तौर पर समाज में जागरूकता आएगी.. अपनी शादी का पंजीकरण करवाने आए अमित और मोनिका के अनुसार भले ही ये प्रयास बहुत बड़ा नही है और इसकी कोई क़ानूनी बाध्यता भी नही है लेकिन इससे कम से कम एक सोच तो उन लोगों को मिल ही जाती है जो भविष्य के माता पिता है, यहाँ आने पर पढ़े लिखों और अनपढ़ों सभी को इस बारे में जानकारी मिलती है और अगर कुछ लोग भी इस जानकारी के बाद लिंग भेद से ऊपर उठ गये तो ये प्रयास सफल ही कहा जाएगा।
भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए इस तरह के शपथ पत्र को भरवाने का ख़याल पंचकुला नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओ पी सिहाग को आया.. वैसे भी नवम्बर २००८ से हरियाणा में शादी का पंजीकरण करवाना जरुरी है.. और अब एक दिसम्बर से इन्होने सभी जोड़े से कन्या भ्रूण हत्या और लिंग भेद के खिलाफ एक शपथ पत्र भी भावना शुरू कर दिया है.. सिहाग के अनुसार इस तरह से वो एक जागरूकता फैला रहे हैं और आने वाले दिनों में ये नियम सभी जगहों पर लागु हो जाये तो फिर ये सन्देश जायदा बड़े स्तर पर लोगों में जायेगा..
सिहाग कहते हैं की उनका प्रयास काफी छोटा है लेकिन इसके मायने और मकसद काफी बड़ा है.. इस बारे में एक प्रोपोजल सरकार को भेजा गया है ताकि सारे हरियाणा में इसे लागु किया जा सके..
1 comments:
Great work with a great objective.
Best wishes & regards. Anil
Post a Comment