Friday, December 11, 2009

......पंजाब के कांग्रेसी शराब नहीं पीते

क्या आपको पाता है की पंजाब के कांग्रेसी शराब नहीं पीते और खादी ही पहनते हैं...अगर नहीं पता तो जान लीजिये.. हो सकता है की ये बात सुनने में आपको मजाकिया लग सकती है लेकिन पंजाब कांग्रेस में अब तक भरती हुए और आगे भरती होने की तैयारी कर रहे लोग अपने फार्म में ये लिख कर देते हैं की वो एल्कोहलिक नहीं है. या कोई दूसरा नशा नहीं करते. लिख के भले ही कुछ दे दिया जाये लेकिन असलियत में ये मुमकिन ही नहीं है... अब इस मामले में आला नेताओं को सफाई देते नहीं बन रही है..
पंजाब कांग्रेस में आज कल सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है.. अब तक कुल ४३ लाख फॉर्म बिक चुके हैं और गयारह लाख फॉर्म भर कर कांग्रेस दफ्तरों में जमा भी हो चुके हैं. लेकिन इन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कि एक खास बात है कि ये न तो शराब पीते हैं और न ही कोई नशा करते हैं, ऐसा इन्होने इस फॉर्म में लिख कर दिया है.. दर असल कांग्रेस सदस्यता अभियान के फॉर्म पर शर्तों में धर्म निरपेक्ष होने, खादी पहनने के अलावा शराब या कोई दूसरा नशा न करने कि बात भी लिखी गयी है हालाँकि सालों पहले के फोर्मेट पर छाप रहे सदस्यता के इन फार्मों पर अब कांग्रेसी नेताओं के भी अलग अलग विचार है.. पंजाब कोंग्रेस के उपाध्यक्ष तेजप्रकाश का दावा है की ये बात सही है की फार्म में जो है वो सचहैऔर यहाँ के नेता नशा करते हैं शराब पीते हैं. जहाँ एक और तेजप्रकाश जीसभी कोंग्रेसियों के शराब न पीने का दावा ठोक देते हैं लेकिन पंजाब कोंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दुल्लो कहते हैं कि वक़्त के साथ साथ कांग्रेसी वोर्केर भी बदले हैं और ये नियम और असूल गाँधी जी के वक़्त के हैं आजकल भला कौन इन्हें मानता है॥ आजकल तो सब चलता है.. नशा भी राजनेता करते हैं और खादी तो कोई कोई ही पहनता है..
कोंग्रेसी जो भी कहें लेकिन सत्तासीन शिरोमणि अकाली दल को इस पर चुटकी लेने का मौका मिल गया और अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पूरी कि पूरी कांग्रेस पार्टी को शराब पीने वालों कि पार्टी बता दिया और कहा की अगर ये नियम लागु हो जाएँ तो कोंग्रेस का तो एक भी मेम्बर नहीं बन पायेगा..ज़ाहिर तौर पर ये मानना मुश्किल है कि पूरी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों में कोई शराब नहीं पीता होगा.. वैसे उनके कई नेता खुलकर कह रहे हैं कि या तो नियम कडाई से लागू करो या फिर उन्हें बदल दो.. वैसे भी बदलते ज़माने के साथ बदलने वालों को ही तो होशियार और सफल कहा जाता है.. देखते हैं कोंग्रेस के लोग हमारी इस सलाह को कितना मानते हैं..

0 comments: