Saturday, April 3, 2010

ब्रेकिंग न्यूज़- "मुझे रात भर नींद नहीं आई"

घबराइये नहीं.. ये मैं अपने बारे में नहीं कह रहा हूँ.. बल्कि ये वो न्यूज़ है जो आज सुबह ही सभी चैनल्स पर चल रही थी. खबर ये थी की सानिया मिर्जा को रात को नींद नहीं आई. इसका ज़िक्र सानिया ने ट्विटर पर किया है. वैसे ये ट्विटर का ज़माना भी बढ़िया है. चैनल्स को जब किसी हस्ती की बाईट चाहिए और वो ना मिल पा रही हो तो चले जाइये ट्विटर पर वहां वो हस्ती अपने मन का दर्द या भड़ास निकलती मिल ही जाएगी. ( क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी आई पी एल के दौरान अपने ऊपर लग रहे तमाम तरह के आरोपों का जवाब कल ट्विटर पर दिया था, सानिया और शोयब ने अपनी शादी की बात को सबसे पहले ट्विटर पर स्वीकार किया था और शोयब तो अभी तक अपने सारे ब्यान ट्विटर के माद्यम से ही दे रहे हैं). ये अलग बात है की सेलेब्रेटीज अपनी तरफ से जो भी ट्विटर पर लिख देते है वो ब्रेकिंग न्यूज़ ज़रूर बन जाता है ये ट्विटर का कमाल है या कुछ और ये कहा नहीं जा सकता. और इसी की वजह से सानिया को नींद ना आने की बात ब्रेकिंग न्यूज़ बनी. हालाँकि आम लोगों को ये हजम नहीं हो सकता की ट्वीटर पर जो भी लिखा गया है वो सच हीहै.
पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच एक मामला राष्ट्रिय समस्या बन गया है. मामला है भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का. दोनों के मुताबिक वो शादी करने जा रहे हैं. अब भला अपने खेल से ज्यादा अपने कपड़ों और ग्लैमर के लिए चर्चा में रही सानिया की शादी ऐसे चुपचाप कैसे होने दी जा सकती है तो हम लोग (मीडिया वाले ) अपने तीर कमान लेके मैदान में आ डटे हैं. भारतीय मीडिया से ज्यादा पाकिस्तानी मीडिया इस मामले में दिलचस्पी दिखा रहा है. ऐसा लगने लगा है इ ये शादी नहीं कोई ऐसा मामला है जिसपर चर्चा करना दोनों देशों के लिए बहुत ही जरुरी है. शायद तभी सानिया को नींद ना आने की बात भी ब्रेकिंग न्यूज़ है.
रात मोहाली में आई पी एल का मैच देखने के बाद रात को एक बजे के करीब घर लौटा था. अपने कमरे में पहुँचते ही आदतन टीवी ऑन किया. सोचा कोई खबर आ रही होगी लेकिन एक दो चैनल्स को छोड़कर सभी पर सानिया-मलिक समस्या छाई हुई थी. कहीं इन दोनों की शादी के बीच में रोड़ा बनने की कोशिश में लगा आयशा सिद्दीकी का परिवार अपनी बाते देश के सामने रख रहा था तो खिन शोएब मलिक के परिजनों और उनके जीजा ने अपना पक्ष रखने के लिए कमान संभाली हुई थी. यानी सभी जगह ये सब चल रहा है और वो भी ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ. एक दो जगह पर एक फोटो को भी दिखाया जा रहा था ये बबते हुए की इस फोटो में शोयब के साथ जो लड़की है वो उसकी पूर्व गर्ल फ्रैंड है यानि ये साबित करने की कोशिश की शोयब मियां थोड़े दिलफेंक किस्म के बन्दे हैं. हालाँकि आयशा सिद्दीकी के पिता शोएब को पहले ही हरजाई की उपाधि दे चुके हैं. इस मामले में जहाँ भारतीय मीडिया काफी हद तक आयशा के परिवार की तरह है लेकिन सानिया के खिलाफ भी नहीं वहीँ पाकिस्तानी मीडिया शोयब की खिंचाई में लगा हुआ दिखाई देता है.
भारतीय कानून के मुताबिक देश का कोई भी बालिग लड़का या लड़की अपनी मर्जी से किसी से भी शादी कर सकता है. सानिया मिर्जा बालिग़ हैं. उन्होंने देश दुनिया देखी है. अपना भला बुरा जानती हैं ऐसे में उन्होंने सोच समझ कर ही शोयब से शादी का फैसला किया होगा. ऐसा भी नहीं हो सकता की उन्हें आयशा सिद्दीकी के बारे में ना पता हो क्यूंकि कुछ साल पहले भी ये मामला मीडिया में सुर्खी बना था. फिर क्यूँ हम लोग सानिया के पीछे पड़कर देश भर के "ज्ञानी" लोगों के मार्फ़त उसे ये समझाने में लगे हैं की वो गफलती कर रही हैं. सानिया और शोयब जो करना चाहते हैं करें. दोनों की शादी हो जाने दीजिये. अगर सही में दोनों में प्यार है तो शादी चल जायेगी नहीं तो सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा. एक बात और जब कोई लड़की कही शादी कर लेती है तो वो वहीँ की हो जाती है ऐसे में शादी के बाद सानिया पाकिस्तानी हो जाएँगी और वो ये जो ब्यान दे रही हैं की वो भारत से ही खेल्नेगी ये बेतुका है. उन्हें ये समझ लेना चाहिए की भारत भावनाओं का देश है और पाकिस्तान भी इस मामले में हमसे पीछे नहीं. इन्ही भावनाओं का नतीजा है की दोनों देशो में क्रिकेट एक धर्म और क्रिकेटर भगवन बन गये हैं. ऐसे में अगर शादी के बाद सानिया भारत से खेलती हैं और उनका बुरा पर्दर्शन जारी रहता है जैसा की अक्सर रहता ही है तो भारत में देश धर्म और राष्ट्रीयता के ठेकेदार देश का माहौल कैसा कर देंगे इसका उन्हें अंदाजा होना चाहिए यही सब तब पाकिस्तान में हो सकता है अगर वो गलती से बढ़िया खेल दिखा दें. यानि साफ़ है अगर उन्हें शोयब से शादी करनी ही है तो वो इस बात पर भी विचार कर लें की क्या वो भारतीय नागरिक के तौर पर खेलपाएंगी.
एक बात और, मेरे हिसाब से सानिया इतनी बड़ी खिलाड़ी नहीं हैं की उनकी शादी को लेकर इतना हो हल्ला मचे. फिलहाल उनकी रैंकिंग १०० के आस पास है जो उनके खेल के स्तर को दिखा देता है. इससे पहले भी वो टीस की रैंकिंग के आस पास ही पहुँच पाई थी. अपने अब तक के खेल जीवन में वो खेल से जायदा ग्लैमर की वजह से चर्चा में रही हैं. हाँ, इस बात से इंकार नहीं किय जा सकता की वो बहुत सी लड़कियों के लिए रोल मोडल भी हैं. उम्मीद की जा सकती है की सानिया और शोयब अपनी बयानों पर कायम रहते हुए शादी जरुर कर लेंगे और फिर साथ साथ भी रहेंगे. लेकिन ये भी देखना होगा की भारत और पाकिस्तान के संबंधों में ये शादी क्या रंग दिखाती है.

6 comments:

कृष्ण मुरारी प्रसाद said...

अच्छी प्रस्तुति.....विचारणीय पोस्ट....
सानिया को लेकर मचे घमासान को लेकर मेरे विचार मेरे इस पोस्ट पर देखें.................................
सानिया मिर्ज़ा---तुम जहाँ भी रहो खुश रहो..(पुरुषों ने तुम्हारे लिए किया क्या है.?
http://laddoospeaks.blogspot.com/2010/04/blog-post_03.html

"KaushiK" said...

bahut sahi faarmaya hai apne...

News chanelon ko khabar pakane ki adat is kadar ho gai hai ki wo ismen bhi muqbala karte nazar aate hain ki dekhen koan jyada pakata hai...

aditya chaudhary said...

sabhi news channel aise nahi hain kaushik ji.. main CNEB NEWS me hun aur hamare yahan na khabre create ki jati hain na hi unhe bewajah khinch kar darshkon ko pakaya jata hai. mauke lage to gaur farmaaiyega.

Anonymous said...

aapne teek likha hai. maximum no of channels have not any News in intrest of public . Sudhaar ki jrurat hai.

u can sse on livekirshana.blogspot.com

राजेन्द्र सिंह said...

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति है। आपके ब्लॉग पर बहुत अच्छा लगा। अब रोज ही आपके ब्लॉग पर हम बिन बुलाये आ जाया करेंगे। वैसे इस वेब जाल मे आप जैसे बलॉगर मिल जाये तो सोचने की क्षमता मे बढोत्तरी होती है।
धन्यवाद।
हम भी कभी-2 ब्लॉग लिख लेते है।
http://www.rsnagie.blogspot.com

राजेन्द्र सिंह said...

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति है। आपके ब्लॉग पर बहुत अच्छा लगा। अब रोज ही आपके ब्लॉग पर हम बिन बुलाये आ जाया करेंगे। वैसे इस वेब जाल मे आप जैसे बलॉगर मिल जाये तो सोचने की क्षमता मे बढोत्तरी होती है।
धन्यवाद।
हम भी कभी-2 ब्लॉग लिख लेते है।
http://www.rsnagie.blogspot.com